jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया

मकड़ाई समाचार मुंबईं|बालीवुड की अभिनेत्रियों का एक मामले ने हलचल मचा दी हेै। अपना नाम गलत तरीकेे सेे किसी मामले में घसीटे जाने पर मान हानि का दावा किया है।200 करोड़ रुपए की फिरौती के मामले में नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके नाम को गलत तरीके से इस केस में घसीटा गया।
सुकेश चंद्रशेखर से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज नया मोड़ आया है। बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस के कारण एक दूसरे के खिलाफ हो गई हैं। नोरा फतेही ने मानहानि याचिका दायर करते हुए कहा कि उनका सुकेश चंद्रशेखर से सीधे कोई संपर्क नहीं था और वह उसे उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए ही जानती थीं। जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए आपराधिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की हैं।

- Install Android App -

नोरा फतेही ने कहा कि जैकलीन फर्नांडिस के आरोप के बाद उन्हें कई ब्रांड डील और कई शो गंवाने पड़े। वहीं मीडिया ट्रायल के कारण उसकी प्रतिष्ठा बर्बाद हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खंडन किया है कि सुकेश चंद्रशेखर से उन्हें गिफ्ट मिले हैं।
जैकलीन फर्नांडीज के इशारे पर मीडिया ने किया पीछा
नोरा फतेही ने अपनी मानहानि याचिका में जैकलीन फर्नांडीज के अलावा कई मीडिया संस्थानों का भी नाम लिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मीडिया संस्थानों ने उसका सामूहिक पीछा एक मॉब लिंचिंग के समान किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सब जैकलीन फर्नांडीज के इशारे पर हुआ है|