jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

पत्नी ने लकड़ी से पीट-पीटकर पति को किया अधमरा, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट, जानिए वजह

कर्मचारी शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था और शराब पीने के लिए पैसा मांगता था

रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव के रहने वाले गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी। कर्मचारी शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था और शराब पीने के लिए पैसा मांगता था। इससे तंग होकर महिला ने पहले उसे लकड़ी की पाटी से पीटकर अधमरा कर दिया और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

- Install Android App -

बछरावां पुलिस ने सोमवार को वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव निवासी एवं गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी अतुल कुमार (35) की मंगलवार की रात हत्या करके शव को उसी के घर के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने अतुल के भाई अरविंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने हत्या के खुलासे के लिए कोतवाल नारायण कुशवाहा की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक की पत्नी अन्नू उर्फ विमलेश कुमारी ने पति की हत्या किए जाने की बात कुबूल कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति अतुल कुमार काफी समय से नशे का आदी था और कोई कामकाज नहीं करता था। शराब पीने के लिए मुझसे पैसे मांगता था और शराब पीने के बाद मेरे साथ मारपीट करता था।

मारपीट व बेइज्जती से पीछा छुड़ाने के लिए 13 दिसंबर को दिन में ही लकड़ी की पाटी से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद गला दबाकर पति को मार दिया। हत्या के आरोप से बचने के लिए शव को बाउंड्रीवाल के पास छिपा दिया था, जिससे लोगों को लगे कि किसी बाहरी व्यक्ति ने अतुल की हत्या कर दी है।