jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

mp big breking: टिमरनी तहसील निवासी महिला की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी मलखान को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा

केके यदुवंशी मकड़ाई समाचार

सिवनी मालवा। सोमवार रात को सिवनी मालवा थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या जिसमे आरोपी ने पत्थर से हमला कर प्रेमिका को मार डाला था। और फरार हो गया था। सिवनी मालवा पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

- Install Android App -

पुलिस को सूचना मिली थी कि युवराज ठाकुर सीमेंट गोदाम, आईटीआई सिवनी मालवा के पास एक अज्ञात महिला की हत्या हो गई है उक्त सूचना पर तत्काल एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी जितेंद्र यादव सहित पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां देखा एक टपरी में एक रजाई के अंदर लगभग 35-40 साल की महिला मृत अवस्था में पड़ी थी, आसपास के साथी मजदूरों से जब पूछताछ की तो एक साथी मजदूर ने बताया की यह मृतिका रेखा बाई पति मलखान पटेल उम्र 40 वर्ष, डोडरमऊ, टिमरनी की रहने वाली है जो अभी कुछ दिन से अपने पति मलखान पटेल के साथ यहां पर मजदूरी कर रही थी।

 

साथ में रह रहे मजदूरों ने पता है कि 18 दिसंबर की रात्रि में दोनों पति पलि का झगड़ा हुआ था, झगड़ा कि आबाज रात को 12-01 बजे आना बंद हो गई थी, तो हमने सोचा कि दोनों पति पत्नि सो गए होंगे, सुबह जाकर देखा तो रेखाबाई रजाई में मृत पड़ी थी और मलखान पटेल वहां से गायब था। तब पुलिस को सूचना दी है पुलिस ने उक्त सूचना पर एफएसएल टीम के डॉक्टर ऋषिकेश यादव, डॉग स्क्वायड, फिंगर -प्रिंट, फोटोग्राफर के माध्यम से घटनास्थल का निरीक्षण करा कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये गये, घटना स्थल पर एक बड़ा सा पत्थर मिला जिस पर खून एवं रजाई के धागे लगे थे जिससे यह पता चला इसी पत्थर से मृतिका रेखा बाई की हत्या की गई है। इसके अलावा मौके पर मौजूद साथी मजदूरों के कथन लिए आरोपी मलखान द्वारा अपनी पत्नी रेखा बाई की पत्थर मारकर हत्या कर देने पर थाना सिवनी मालवा पर अपराध क्रमांक धारा 302 भादवि का कायम किया गया। क्योंकि आरोपी घटनास्थल से फरार हो चुका था उसको पकड़ने के लिए थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव द्वारा पुलिस टीम का गठन कर टीम को रवाना किया गया।

, पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की आरोपी पिपरिया मे है। जो टीम द्वारा पिपरिया रवाना होकर आरोपी की घेराबंदी का आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाने आए हैं थाने पर पूछताछ पर आरोपी मलखान ने अपना जुर्म स्वीकार किया है एवं बताया है कि उससे उसकी पत्नि रेखा बाई लगातार लड़ते झगड़ते रहती थी और धमकी भी दे रही थी इस कारण से कल झगड़े के दौरान पत्थर से मारकर रेखा बाई की हत्या कर दी है उक्त घटना के फरार आरोपी मलखान को पुलिस टीम द्वारा सर्च कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया ।