jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

आनलाईन ठगी की शिकार हुई अभिनेत्री पायल रोहतगी,फर्जी कस्टमर केयर ने उड़ाये 20हजार

लॉकअप’ फेम पायल रोहतगी अपने बड़बोलेपन और गुस्से के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने साइबर सेल के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, पायल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुकी हैं।  पायल रोहतगी ने वर्कआउट के लिए एक फेमस ब्रांड से ऑनलाइन शॉपिंग की थी। जब प्रोडक्ट डिलीवर हुआ तो एक्ट्रेस को कपड़ो में साइज का इश्यू हो रहा था। जिसके बाद पायल ने रिटर्न के लिए वेबसाइट पर अप्लाई कर दिया। कंपनी से एक आदमी आकर सामान वापस तो ले गया लेकिन पायल को अपने रुपये नहीं मिले।

- Install Android App -

एक्ट्रेस ने 15 दिनों तक कॉल किया, जिसके बाद भी ब्रांड की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। पायल ने बताया कि जब ब्रांड की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया, तब उन्होंने गूगल कर कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर निकाला। इसके बाद एक्ट्रेस ने कस्टर केयर से डिटेल में पूरी बात की और अपने रिफंड का स्टेट्स पता किया। जिसके बाद कस्टमर केयर ने पायल को एक फॉर्म भरने के लिए कहा। इस फॉर्म में उनसे कार्ड से डिटेल भी मांगे गए, जिसकी वजह कस्टमर केयल वालों ने रजिस्ट्रेशन के 10 रुपए बताए। एक्ट्रेस ने गूगल पे या पेटीएम के जरिए 10 रुपये भेजने की बात की, जिसके लिए कस्टमर सर्विस ने मना कर दिया। हार मान कर पायल ने कार्ड डिटेल भरी और ओटीपी बताते ही उनके अकाउंट से 10 रुपये की जगह 20,238 रुपये निकल लिए।

पायल ने आगे बताया कि गूगल पर दिखने वाले कस्टमर केयर नंबर रियल लगते हैं लेकिन यह फ्रॉड होते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि गूगल से उनका भरोसा उठ गया है। एक्ट्रेस ने इस पूरे वाक्या के बाद साइबर सेल को कॉल करने की कोशिश की लेकिन फोन कनेक्ट नहीं हो पाया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने साइबर सेल के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर कहा कि इनके सारे नंबर बेकार हैं। एक्ट्रेस ने अब वेबसाइट के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।