jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : शादी से लौट रहे पिकअप को बोलेरो ने मारी टक्कर, 6 से अधिक घायल, सभी आदिवासी समाज से इंदौर की एसीपी के लापता पति राजस्थान में मिले, पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकल गए थे युद्ध में बदल गया कुश्ती महोत्सव, पहलवानों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारा पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर मध्य प्रदेश में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, कहीं 44°C तो कहीं 26°C तक गिरा पारा स्मार्टफोन की लत दे रही सेहत को चुपके से नुकसान, 'टेक्स्ट नेक' और 'पिंकी फिंगर' सिंड्रोम का बढ़ा खतर... ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति वैवाहिक कलह और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप इंदौर में युवक पर बेरहमी से हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल में पथराव,बोगी के कांच टूटे

मकड़ाई समाचार पश्चिम बंगाल | देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। इस पथराव से ट्रेन के गेट के पास लगी कांच टूट गई है। बंगाल को चार दिन पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी गई थी। जिसे उपद्रवियों ने निशाना बनाया है।पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए। यह घटना पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कुमारगंज के पास हुई। पत्थर लगने से ट्रेन के C-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटी है। दूसरी ओर वंदे भारत पर पथराव की घटना को भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं की करतूत बताया है। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को टीएमसी की साजिश करार दिया। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। उद्घाटन के मात्र चार दिन बाद ही बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। इससे बंगाल की छवि पर भी गहरा दाग लगा है।मालूम हो कि 30 दिसंबर को मां हीराबेन के निधन के बाद पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बंगाल के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया था। उस रोज पीएम मोदी का बंगाल जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन मां के निधन के कारण अंतिम समय में यह कायक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से हुआ।