jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधिक साक्षरता शिव... रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई, 17,500 रुपये जुर्माना जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न

गणतंत्र दिवस पर हरदा में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल करेंगे ध्वजारोहण

मकड़ाई समाचार हरदा। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल होंगे। कृषि मंत्री श्री पटेल कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे तथा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मुख्य अतिथि प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।