jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda news: अमर शहीद हेमू कालानी के शहीदी दिवस के अवसर पर लगाया रक्तदान शिविर

हरदा। अमर शहीद हेमू कालानी के शहीदी दिवस के
अवसर पर हरदा जिले में रक्तदान शिविर लगाया गया। भारतीय सिंधु सभा के नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी सुनील छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को बडी सिंधी कालोनी, झूलेलाल मन्दिर प्रांगण में सिंधी समाज एवम् भारतीय सिंधु सभा के सयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

- Install Android App -

कार्यकर्म के आरंभ में समाज के वरिष्ठ समाज सेवी उपस्थित रहे झूलेलाल मन्दिर में पूजा कर अमर शहीद हेमू कालाणी एवम् सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री खेमचन्द जी लालवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदान आरंभ किया गया।
यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसमें 40 लोगों ने रक्तदान किया।
इस कार्यक्रम में श्री रोचीराम लेखवानी, श्री गुलाब वरलानी तुलसीदास बसंतवाणी नानक जी हाशानी भारतीय सिंधू सभा के जिला अध्यक्ष संजय लोकवानी, भारतीय सिंधु सभ युवा मोर्चा के प्रदेश सह सचिव नवीन आसरानी, सहित कई सामाजिक बंधु उपस्थित हुए एवम् उन्होने रक्तदान किया।