jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

छात्रों को मिड डे मील का पैसा नहीं मिला,आक्रोशित छात्रों ने, प्रिंसिपल समेत स्कूल स्टाफ को कमरे में किया बंद

मकड़ाई समाचार उत्तर प्रदेश।सरकार द्वारा योजनाओ की योजनाओ का लाभ उनके हितग्राही तक पहुंचाने में अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही होती है। सरकार की योेजनाओ का सही तरह से संचालन किया जाना चाहिए ऐसा ही बलिया में देखने को मिला जहां स्कूल के मिड डे मील का रुपया छात्रों को नही मिला |कोरोना काल में उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिड डे मील के लिए पैसे दिए थे। लेकिन बलिया क्षेत्र के गवर्नमेंट स्कूल के छात्रों को मिड डे मील का पैसा नहीं मिला। पैसे मांगने के बाद स्कूल प्रशासन बच्चों की बात अनुसुनी कर रहा था। आक्रोशित छात्रों ने प्रिंसिपल समेत शिक्षकों को स्कूल के कमरे में बंद कर लिया।

- Install Android App -

स्कूल स्टाफ को कमरे में किया बंद

यह घटना बलिया प्रमंडल के दुर्जनपुर कंपोजिट स्कूल की है। छात्रों ने शिक्षकों को बंधक बना लिया। 8वीं कक्षा के एक छात्र ने कहा कि कोविड काल में अपेक्षित मिड डे मिल का पैसा अभी तक किसी स्टूडेंट को नहीं मिला है। हमने प्रिंसिपल और शिक्षकों से भुगतान के बारे में पूछा। हमसे कहा गया कि दो-तीन महीने बाद मिल जाएगा, लेकिन पैसे नहीं मिले। इसके चलते प्राचार्य समेत पूरे स्कूल स्टाफ को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया।छात्रों के इस हरकत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल के बाहर भीड़ जमा हो गई। शिक्षा विभाग के मुखिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को समझाया। इसके बाद छात्रों ने स्टाफ को मुक्त किया।
प्रिंसिपल जयप्रकाश यादव ने कहा  – स्कूल प्राचार्य जयप्रकाश यादव ने कहा ने कहा कि योजना का पैसा नहीं आया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही छात्रों को मिड डे मील का पैसा मिल जाएगा।