jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

चीन की 80 प्रतिशत आबादी कोरोना संक्रमित! नए साल के जश्न में और बढ़ सकते हैं मामले…

नए साल की वजह से देश में बड़े पैमाने पर लोगों के आने-जाने से कोरोना के प्रकरणों में और इजाफे की आशंका जताई

बीजिंग। आखिरकार चीन की बड़ी आबादी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा हो ही गयी है। चीन के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने स्वीकार किया कि उनके देश की 80 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने चीनी नए साल की वजह से देश में बड़े पैमाने पर लोगों के आने-जाने से कोरोना के प्रकरणों में और इजाफे की आशंका जताई है।

- Install Android App -

चीन ने तमाम कवायदों के बाद भी कोरोना पर लगाम पाने में असफलता को देखते हुए अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म करते हुए कई बड़े फैसले किए थे। चीन ने यह भी स्वीकार किया था कि 12 जनवरी तक एक महीने के अंदर कोविड से उनके करीब 60 हजार नागरिकों की मौत हुई। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना था कि चीन ने इस आंकड़े को काफी कम करके बताया है।

इस बीच नए साल के आगमन ने चीन के लिए नई समस्या पैदा कर दी है। चीनी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुख्य महामारी विज्ञानी वू जुनयौ ने कहा कि लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान लोगों के बड़े पैमाने पर ट्रैवल करने के कारण महामारी फैल सकती है। इससे कुछ क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ सकता है।

केवल कोरोना ही नहीं बल्कि चीन के लिए अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी बुरी खबर सामने आई है। देश की आर्थिक विकास दर के आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 में चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 3 फीसदी रही। यही नहीं बीते साल 2022 में देश में कोरोना पर काबू पाने के लिए वायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों और रियल एस्टेट सेक्टर पर मंदी के चलते देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 3 फीसदी की दर से हुई। जो चार दशक में सबसे कमजोर आंकड़ा है।