jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

नशे की गोली खिलाकर 8वी की छात्रा से,दो युवको ने किया दुष्कर्म

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी के कमला नगर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों पर अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

कमला नगर थाना पुलिस के टीआइ अनिल वाजपेयी के मुताबिक इलाके की मांडवा बस्ती में रहने वाली 13 साल की बच्ची आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। बुधवार रात में वह आठ बजे के आसपास अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दो युवक उनके पास आए और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मोहल्ले से थोड़ी ही दूरी पर टीनशेड झुग्गी में एक घर पर ले गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपितों उसे नशे की गोलियां खिला दीं। इसके बाद उसके साथ एक आरोपित ने गलत काम किया और दूसरे आरोपित उसका सहयोग किया। देर रात तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो पीडित के स्वजनों ने थाने जाकर उसके गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। बाद में गुरुवार सुबह पीड़िता आरोपितों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा की निशानदेही पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।