jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

एक दिन के कलेक्टर रहे शैलेन्द्र की हालत गंभीर, पिता लगा रहे प्रशासन से गुहार लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रशासन ने 2021 में एक दिन का कलेक्टर बनाया था

गरियाबंद। एक दिन के कलेक्टर रहे शैलेन्द्र की हालत हफ्तेभर से गंभीर है। पिता प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है।

- Install Android App -

मामला छुरा ब्लॉक के ग्राम मेढकीडबरी का है, जहां प्रोजेरिया जैसी लाइलाज बीमारी से ग्रसित 17 साल का शैलेंद्र पा फ़िल्म के मुख्य किरदार की तरह दिखता है। उसकी इच्छा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रशासन ने 2021 में एक दिन का कलेक्टर बनाया था।

सेडो कलेक्टर बनने के बाद शैलेन्द्र को भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री ने राजधानी बुलवाया था। लेकिन कुछ दिन के पूछ-परख के बाद उसे अब अपने हाल में छोड़ दिया गया है। पिछले हफ्तेभर से शैलेन्द्र की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसके पिता मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है।