jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

विधानसभा चुनाव से पहले -कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 65 साल किया जा सकता है

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार लाखो पदो को भरने तथा कर्मचारियो की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने का वादा कर सकती है।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार भोपाल । पदोन्नति पर रोक और हर महीने कम होती कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 65 साल करने पर विचार कर रही है। राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) रमेशचंद्र शर्मा ने इसे लेकर नोटशीट लिखी है। इसमें कर्मचारियों की सेवानिवृत्‍ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 करने की अनुशंसा की है।

सरकार ने अगले एक साल में एक लाख से अधिक खाली पद भरने की घोषणा की है। इसे लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है, पर प्रक्रिया जटिल है। ऐसे में कर्मचारियों ने सेवानिवृत्‍ति आयु बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को आगे बढ़ाते हुए ही राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष ने नोटशीट लिखी है। उन्होंने तर्क दिया है कि चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में पहले से 65 साल में कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने का प्रविधान है। ऐसे में अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए भी ऐसा ही प्रविधान किया जा सकता है।