jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

12वीं की छात्रा के साथ शिक्षक मना रहा था रंगरेलियां, परिजनों ने टीचर को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

शिक्षक बाइक पर छात्रा को बैठाकर छात्रा के गांव की ओर चल पड़ा और रास्ते में ही रंगरेलियां मनानी शुरू कर दी

अमरोहा। गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक अपनी छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इसके बाद परिजनों ने टीचर की जमकर धुनाई कर दी। बाद में शिक्षक को पुलिस को सौंप दिया।

- Install Android App -

आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक व कक्षा 12 की छात्रा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि छात्रा से संबंध रखने की वजह से शिक्षक को पहले ही एक कॉलेज से निकाला जा चुका है, लेकिन फिर भी दोनों के बीच बातचीत और मिलना जारी रहा। इसकी भनक कॉलेज के प्रबंधक को लगी तो कुछ माह पूर्व उन्होंने प्राइवेट शिक्षक की कॉलेज से छुट्टी कर दी। कॉलेज से निकाले जाने के बाद भी शिक्षक की आशिकी कम नहीं हुई। दोनों की मोबाइल से बातें जारी रहीं। चोरी छिपे मिलते रहते थे।

शुक्रवार को छात्रा प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए क्षेत्र के दूसरे कॉलेज में गई हुई थी। शिक्षक ने छात्रा से मोबाइल पर संपर्क साधा और वह भी वहां पहुंच गया। शिक्षक बाइक पर छात्रा को बैठाकर छात्रा के गांव की ओर चल पड़ा और रास्ते में ही रंगरेलियां मनानी शुरू कर दी। रास्ते में दोनों को छात्रा के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों को पूर्व के कॉलेज में ले गए। छात्रा को घर भेजने के बाद शुक्षक की जमकर धुनाई कर दी। शिक्षक के परिजनों को बुलाकर बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द कर दिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।