jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

निजी स्कूल में 4 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास,आरोपी हिरासत में

मानवता को शर्मसार करने वाले कुक्त्यों में जिम्मेदारों की लापरवाही भी नजर आती है। किसी स्कूल में कैसे कोई व्यक्ति एक व्यक्ति एक मासूम अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहा था तब स्कूल प्रबंधन कहां था दूसरे स्कूल में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के दूसरे साधन नाकाफी रहें है।बढ़ती घटनाओ को देखते सरकार को निजी स्कूलों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी करनी चाहिए कि अबोध विद्यार्थियों के साथ कोई ऐसी हरकत न हो
मकड़ाई समाचार छत्‍तीसगढ़ | कवर्धा जिले के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची ने जब दर्द की शिकायत अपनी मम्मी से की। मां ने बच्‍ची को जब डाक्टर को दिखाया तब दुष्कर्म के प्रयास की बात सामने आई। जिसकी जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल सीटी कोतवाली पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पहुंचे।

संदिग्ध आरोपी को हिरासत

- Install Android App -

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और तुरंत बच्ची का मेडिकल कराया, जिससे मामला सही पाया गया। पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह तत्काल स्कूल पहुंच छानबीन में जुट गए। सभी स्कूल स्टाफ का बयान दर्ज कराया गया। बच्ची की निशानदेही पर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

 घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

घटना की खबर तेजी से शहर में फैल गई और लोगों में घटना को लेकर आक्रोश दिखने लगा है। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के पालक भी स्कूल पहुंचकर प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।  कवर्धा एसपी लालउमेंद सिंह ने कहा, बच्ची के परिजनों ने सीटी कोतवाली मे मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुचे थे,जिस पर मेडिकल कराने पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है.ल,मामले मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 376. क. ख. 6, 501 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है,वही संदिग्ध आरोप पुलिस हिरासत मे है. आगे की कार्यवाही की जा रही है।