jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

जंगल मे अवैैध कटाई को लेकर ग्रामीणो ने पुलिस चौकी घेरी ,अधिकारियो को 6 घंटे तक रखा बदी 

 

- Install Android App -

 मकड़़ाई समाचार बुरहानपुर। घाघरला गांव के ग्रामीण मंगलवार सुबह से नावरा पुलिस चौकी पहुंच गए और घेराव शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के सामने ही पुतला भी जलाया। घाघरला में बीते 10 दिन से जंगल की अवैध कटाई और वहां मौजूद अतिक्रमणकारियों को लेकर ग्रामीण विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों का यह विरोध और तेज हो रहा है, जबकि वन विभाग और जिला प्रशासन के पास अतिक्रमणकारियों को जंगल से खदेड़ने की कोई कार्य योजना नहीं है।

बता दें कि रविवार को घाघरला में ग्रामीणों ने डीएफओ बृजेश बरकड़े सहित अन्य अफसरों को 6 घंटे से ज्यादा समय तक रोके रखा था। उनका कहना था कि वन विभाग जंगल की अवैध कटाई पर लगाम लगाने ठोस कार्रवाई करें। इसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम पत्र जारी कर विकास यात्रा के विरोध की चेतावनी दी थी। मंगलवार को उन्होंने नावरा चौकी का घेराव कर दिया।