jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

SI ने रिवाल्वर की नोक पर महिला से किया रेप! दूसरे सब इंस्पेक्टर ने बयान बदलने दी धमकी, दोनों पर FIR, जानिए कब और कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

सब इस्पेक्टर से पीड़िता ने शादी करने वादा याद दिलाया, तो फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देता था

मकड़ाई समाचार शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक 42 वर्षीय महिला के साथ सुंदरसी थाने में पदस्थ सब इस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी ने रिवाल्वर की नोक पर रेप किया है। शुजालपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार ने एसआई को बचाते हुए राजीनामा करने की धमकी दी। महिला ने ऐसा आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के बाद दोनों आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार है।

जानिए कब और कैसे शुरू हुई कहानी

शुजालपुर के स्वप्न सिटी कॉलोनी में रहने वाली रेप पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन शाजापुर में उप निरीक्षक के रूप में पदस्थ आजाद सिंह चौधरी जाट जब 20 साल पहले सिपाही थे, तब उसने महिला के पति से राजगढ़ जिले में दोस्ती की। घर आने जाने के दौरान पति को अपनी पुलिस वर्दी पहनाकर फोटो लिए और घरेलू संबंध सा भरोसा जीत लिया। साल 2019 में सुंदरसी पुलिस थाने पर पदस्थ रहने के दौरान महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। सब इस्पेक्टर से पीड़िता ने शादी करने वादा याद दिलाया, तो फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देता था।

TI बन जाऊंगा तो देख लूंगा– एसआई

- Install Android App -

15 अक्टूबर 2022 की रात सब इंस्पेक्टर ने दोबारा रेप कर धमकाया कि उसके खिलाफ जुबान खोली, तो वह टीआई बनने के बाद उसे नहीं छोड़ेगा। पुलिस थाने में शिकायत की तब भी एसआई को बचाने सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने दबाव बनाकर डराकर रेप के बयान नहीं देने को मजबूर किया। इन सब बातों की जानकारी लगने के बाद पति भी 4 महीने से अलग रह रहे हैं। सब इंस्पेक्टर ने भरोसे का कत्ल किया।

अब थाने में 2 SI पर एफआईआर

जब बेटे की समझाइश पर हाल ही में महिला ने ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने 12 फरवरी 2023 को शुजालपुर मंडी पुलिस थाना पर सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी जाट और सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार पर धारा 376, 2 (एन), 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब एफआईआर दर्ज हुआ, तो दोनों आरोपी फरार हो गए।

रेपिस्ट पुलिस को बचा रही पुलिस- पीड़िता

पीड़ित महिला ने कहा कि बलात्कार के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग से है। इसलिए ही शुजालपुर की पुलिस उन्हें बचाने में लगी हुई है। महिला ने कहा कि प्रकरण दर्ज होने के बाद भी दोनों को गिरफ्तार नहीं करते हुए जानबूझकर फरार होने में मदद की गई। महिला ने खुद के परिवार पर जान का खतरा भी बताया है। महिला ने कहा कि थाने पर पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर जय सुनहरी ने भी उसे दो बार थाने पर बयान लेकर आरोपी छत्रपाल पवार को बचाने के लिए कहा। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।