jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

MP में 3 कांग्रेस पार्षद पार्टी से निष्कासित, नगर परिषद के अध्यक्ष चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, नोटिस का जवाब नहीं देने पर हुई कार्रवाई

मकडाई समाचार बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की आठनेर नगर परिषद की तीन कांग्रेस पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। क्रॉस वोटिंग के चलते पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। तीनों ही महिला पार्षद है।

- Install Android App -

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता प्रदीप झोड़, रंजीता परेश मकरदे, प्रियंका सुनील राठौर शामिल है। तीनों महिला पार्षदों ने नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीनों महिला प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

पार्टी ने इसपर स्पष्टीकरण मांगा था, जो समय पर प्राप्त नहीं हुआ। जिस पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने तीनों पार्षदों को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया है।