jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण!

झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर साम्प्रदायिक झड़प, धारा 144 लागू स्थिति तनावपूर्ण

झारखंड के पलामू में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर साम्प्रदायिक झड़प की खबर आई है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर पहुंची सेना पर पथराव किया गया। झड़प के बाद पलामू के पनकी शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस झड़प में कम से कम छह लोगों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भीड़ ने एक-दूसरे पर पथराव किया और सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की।

पलामू जिले के पांकी स्थित मस्जिदगंज चौक इलाके में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच बुधवार को तोरणद्वार बनाने को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। यहां पुलिस की उपस्थिति में ही जमकर पत्थरबाजी व आगजनी की घटना हुई, जिसमें डीएसपी और कुछ पुलिसकर्मियों समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उत्पात मचा रहे लोगों ने इस क्रम में एक घर और दुकान में आग लगा दी।

- Install Android App -

साथ ही दो बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। एक घंटे से ज्यादा समय तक पांकी का मस्जिद चौक युद्ध का मैदान बना रहा। वहीं, दोनों ओर से देर तक पत्थरबाजी होती रही। फिलहाल स्थिति निंयत्रण में बताई जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे पांकी थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। साथ ही इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है।

हिंसक भीड़ ने कुछ घरों में आग लगा दी। हिंसा का केंद्र पलामू के मस्जिद चौक से करीब 200 मीटर दूर का इलाका बताया जा रहा है। यह हिंसा कथित तौर पर महा शिवरात्रि से पहले की जा रही सजावट को लेकर शुरू हुई थी। लोगों ने एक दूसरे पर ईंट व लाठियों से हमला कर स्थिति को गंभीर बना दिया। समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि महा शिवरात्रि से पहले लगाए गए स्वागत बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और कुछ घरों में आग लगा दी गई।