jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

कार शो रूम में चोरों ने कैश काउंटर से चार लाख रुपये पार कर दिए,सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर , मगर पुलिस के हत्थे नही चढ़े

मकड़ाई समाचार रायपुर।राजधानी में एक बार फिर चोरों ने शो रूम को निशाना बनाया है। ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के शुभ होंडा कार शो रूम में चोरी की वारदात की है। चोरों ने कैश काउंटर से चार लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जो पुलिस के हाथ लगा है। बता दें कि पिछले वर्ष भी चोरों ने कार शो रूम को अपना निशाना बनाया था। जिसमें से लाखों रुपये की चोरी की थी। जिसके अब तक आरोपित नहीं पकड़े गए हैं। आरोपितों का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा था।

- Install Android App -

डीडी नगर थाने में कुशालपुर निवासी राजेश शर्मा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। राजेश शुभ होंडा कार शो रूम, रिंग रोड नंबर 01 रायपुरा में कैशियर के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह 09.45 बजे शुभ होंडा शो रूम आकर अपना काम करते हैं। शाम 07.30 बजे शो रूम के कैश काउंटर की तिजोरी में लाक लगाकर और कैबिन के दरवाजा को भी ताला लगाकर अपने घर चले जाते हैं। शो रूम के सिक्योरिटी गार्ड शो रूम के मेन गेट का ताला लगाकर अपने घर चले जाते हैं। रात में दो अन्य गार्ड शो रूम में रहते हैं।

23 फरवरी की शाम रोज की तरह करीबन 07.30 बजे ताला लगाकर अपने घर चला गया। रात में दो गार्ड नरेंद्र बघेल और सूरज पटेल मौजूद थे। 24 फरवरी की सुबह महिला कर्मचारी ने फोन कर बताया कि कैश काउंटर की तिजोरी खुली है। राजेश ने आकर तिजोरी को चेक किया तो तिजोरी में रखी नकदी रकम नहीं थी। तिजारी में लगभग चार लाख रुपये थे। जिसे कोई चुरा कर ले गया।चोरी की वारदात की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें दो चोर अंदर जाते दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि चारी की वारदात के दौरान दो सुरक्षा गार्ड तैनात थे।