jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला टीचर सस्पेंड, परिजनों ने स्कूल का किया था घेराव

मकड़ाई समाचार नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के सोहागपुर क्षेत्र में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक रंजीत किरार को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक अरविंद सिंह ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। सिविल सेवा आचरण नियम के तहत दायित्व के विपरीत कदाचरण पर यह कार्रवाई की गई है।

- Install Android App -

मामला ईशरपुर के सरकारी मिडिल स्कूल का है। आरोप है कि शिक्षक रंजीत किरार मिडिल क्लास की कुछ छात्राओं से अश्लील बातें और बैड टच करता था। छात्राओं को उसने गंदे वीडियो भी दिखाए। स्कूली बच्चों ने यह बात अपने परिजनों को बताई। जिससे परिजन आक्रोशित हो गए और स्कूल का घेराव कर दिया।

घटना की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी टीचर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अरविंद सिंह ने भी आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया है।