jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को मारी टक्कर

मकडाई समाचार ग्वालियर। महाराज बाड़े पर शाम को एक तेज रफ्तार कार आफत बनकर दौड़ी। कार चालक ने पांच लोगों को टक्कर मारी। एक महिला को गंभीर चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने कार चालक पर एफआइआर दर्ज कर ली है। बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले मोहन सिंह कुशवाह अपने स्वजनों के साथ खरीदारी करने के लिए महाराज बाड़े पर आए हुए थे। वह जैसे ही टाउन हाल के पास से गुजर रहे थे तो पीछे से तेज रफ्तार कार एमपी07 सीए 7873 आई। कार चालक ने पहले मोहन और उनके स्वजनों में टक्कर मारी। इसके बाद भागने के चक्कर में उसने गति और बढ़ा दी। आगे बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछलकर गिरे। भीड़ वाली सड़क पर इतनी तेज रफ्तार में कार दौड़ाने से यहां अफरा-तफरी मच गई। कार आगे जाकर पार्किंग में खड़ी गाड़ी से जा भिड़ी। यहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। तभी यहां पुलिस पहुंच गई। कोतवाली थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि कार चालक पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। फरियादियों ने बताया कि उनके साथ अचानक हुई घटना से बेहद डरे हुए हैं।

- Install Android App -