jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन बोर्ड की बैठक सम्पन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन बोर्ड और जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के आर उइके, लीड बैंक प्रबंधक राहुल बजाज सहित विभिन्न अधिकारी और उद्योगपति भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर गर्ग ने कहा कि जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। समिति द्वारा बैठक में एम एस एम ई प्रोत्साहन योजना के तहत विकास अनुदान के प्रकरण स्वीकृत किए गए। उल्लेखनीय है कि एम एस एम ई प्रोत्साहन योजना के तहत संबंधित उद्योगपति को प्लांट मशीनरी और भवन लागत का 40 प्रतिशत अनुदान स्वीकृत किया जाता है।