jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय ‘जीवनम् स्वास्थ्य शिविर’ आयोजित होंगे | 8 अप्रैल से 24 जून तक होगा शिविरों का आयोजन |

हरदा | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं नये बैचमार्क स्थापित करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर जीवनम् स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुख्यालय पर माह अप्रैल से जून तक प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित होंगे। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह ने बताया कि इन शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आई डी भी बनाये जायेंगे तथा गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी. चेक अप, एन सी डी, मलेरिया की जाँच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि शिविरों के आयोजन हेतु हंडिया विकासखण्ड के लिये डॉ. सुनिल कुमार द्विवेदी, टिमरनी विकासखण्ड के लिये डॉ. कमलेश गौड़ एवं खिरकिया विकासखण्ड के लिये डॉ. जे.के. चौरे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों इन शिविरों के आयोजन के लिये शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
डॉ. सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में 8 मार्च, 6 मई व 3 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय जीवनम् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में 15 अप्रैल, 13 मई व 10 जून को शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में 21 अप्रैल, 20 मई व 17 जून तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 29 अप्रैल, 27 मई तथा 24 जून को शिविर आयोजित किये जायेंगे।