jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

मंदिर में किसी दूसरे संप्रदाय को आने दोगे क्या….आलोक शर्मा,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल आगामी चुनाव को देखते  नेता मतदाताओ को रिझाने के लिए तमाम तरह की बयानबाजी कर रहे है। ये भी नही सोच रहे है कि इन बयानों से लोगो के बीच की दूरी बढ़ भी सकती है। हिंदू मुस्लिम,आरक्षण,महंगाई आदि को लेकर तमाम तरह बयान आते रहते है और आयेगें भी। हम आम जनता को इन बातो को बहुत ही सोच समझ कर लेना है। जरुरी तो यह है कि हम आपसी समन्वय बनाकर चले एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से बचे ताकि आपसी सौहार्द प्रेम बना रहे है।अगर किसी तरह के विवाद की स्थितियां बनती है तो बडे़ बुजुर्ग है जो हर विवाद का समाधान निकाल सकते है। उनकी सलाह मशविरे पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

अभी विगत सप्ताह  देश में कई जगहों पर विवाद हुए है। हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा को काजी कैम्प से निकलने से मना किए जाने पर आलोक शर्मा भड़क उठे।

मंदिर में किसी दूसरे संप्रदाय को आने दोगे क्या….आलोक शर्मा
अभी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को काली घाट मंदिर से निकलने वाली शोभा यात्रा को संबोधित करते भोपाल के पूर्व महापौर और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने  बयान दिया। उन्होंने मंच से कहा कि जब कोई अपने समुदाय के समारोह में आपको आने नहीं देता तो आप उन्हें क्यों बुलाते हो-यह हमारा हिन्दू समाज है। सनातन धर्म को मानते हैं। मंदिर में किसी दूसरे संप्रदाय को आने दोगे क्या– क्या वो आपको बुलाते हैं……..जवाब मिला नहीं। फिर शर्मा ने कहा कि हमारे इतवारे में कुचबंदिया समाज है। जो हिन्दू समाज का मुख्य अंग है। हिन्दू समाज कुचबदिया समाज के साथ खड़ा है।

- Install Android App -

प्रतिक्रिया देने में कांग्रेस कहां चुप बैठती
आलोक शर्मा के बयान का वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी प्रतिक्रिया देने में कांग्रेस कहां चुप बैठती। इंटनेट मीडिया पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि हनुमान जयंती पर भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा का वीडियो क्या प्रेम का संदेश देता रहा है यही यह बयान किसी कांग्रेसी ने दिया होता तो पर रासुका लगा दी जाती।

 कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हाफिज बोले कि शर्मा भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। लोगों को बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व आलोक शर्मा को आमंत्रित करता हूं कि वो मस्जिद में आएं।

 

( नोट- मकड़ाई एक्सप्रेस 24 किसी धार्मिक रानीतिक आरोप प्रत्यारोप का समर्थन नही करता है।)