jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

MP BrEKING NEWS :: दो मासूम बच्चों की कुंड में नहाते समय ,, डूबने से मौत

.मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर खंडवा। रामनगर क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की नदी किनारे कुंड में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने एक दोस्त के साथ नदी में नहा रहे थे। करीब 12 फिट गहरे कुंड में डूबने से मौत हुई। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। घटना सुबह करीब 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। गोविंद नगर निवासी 12 वर्षीय कार्तिक उर्फ कान्हा पिता राजेश पांचोरे और 10 वर्षीय गौरव उर्फ अनमोल पिता केदार अपने एक हमउम्र दोस्त के साथ रामनगर के पीछे आबना नदी की किनारे बने कुंड में नहा रहे थे।

- Install Android App -

नहाते समय कार्तिक और गौरव गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। यह देख उनसे कुछ दूर पर तैर रहा दोस्त पानी से निकलकर बाहर आया। उसने घर आकर लोगों को बताया कि कार्तिक ओर गौरव डूब रहे हैं। इसके बाद लोग उन्हें बचाने के लिए नदी पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों कुंड में समा गए। पुलिस ने गोताखोर और तैराक की मदद स्व दोनों के शव बाहर निकलवाए। कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।