ब्रेकिंग
हंडिया: रामायण जी के अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ श्री हनुमान जन्मोत्सव हरदा जिले मे किसान त्रस्त और अधिकारी मस्त : मोहन बिश्नोई  हरदा: रुद्र धाम मंदिर में 12 अप्रैल तक चलेगा पंचकुंडीय शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड... बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ... लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि...

दो समुदाय की झड़प में युवक की हत्या गांव में तनाव,आईजी ने संभाली कमान |

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बेमेतरा। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव आज बेमेतरा जिले में हुई हिंसा में मारे गए युवक के स्‍वजनों से मिलने बिरनपुर गांव जाएंगे। इससे पहले दो समुदायों में हिंसक झड़प के दूसरे दिन रविवार को भी बिरनपुर गांव में तनाव बना रहा। आइजी आनंद छाबड़ा ने सुरक्षा की कमान स्वयं संभाली हुई है।
आईजी ने संभाली कमान
गांव छावनी बना हुआ है। गलियां सूनी पड़ी हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीण अपने घरों के दरवाजे पर बैठ आने जाने वालों पर टकटकी लगाए हुए हैं। बेमेतरा के बिरनगांव में हुई हिंसा में मारे गए युवक भुनेश्वर साहू का अंतिम संस्कार रविवार को समाज प्रमुखों की उपस्थिति में गांव में ही किया गया। कलेक्टर पीएस एल्मा गांव में हैं। कमिश्नर महादेव कावरे भी शाम को गांव पहुंचे।

- Install Android App -

मृतक के स्वजनों से मिलने सांसद उनके घर पहुंचे
ज्ञात हो कि शनिवार को बच्चों के विवाद में दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी। पुलिस पर भी पथराव किया गया था। सांसद विजय बघेल मृतक भुनेश्वर साहू के स्वजनों से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, नगरपालिका बेमेतरा के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा व अन्य नेता भी थे। सांसद ने कहा कि मात्र 11 लोगों पर केस बनाया गया है जबकि आरोपितों की संख्या ज्यादा है। महिलाओं ने भी पत्थर चलाए थे। मृतक के माता पिता ने कहा कि भुनेश्वर बहुत भोला था। उसका किसी से विवाद नहीं था। वह तो बच्चों का झगड़े की बात सुनकर देखने निकला था। मस्जिद के पास उसे मारकर फेंक दिया।