jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

बड़ी खबर इंदौर : मंदिर में पूजा कर रही महिलाओ को पूजा करने से रोका, युवक बोले काफिरों यहां से तुम्हारा मंदिर हटाओ, देर रात की घटना, भारी पुलिस बल तैनात |

🔴मध्यप्रदेश के इंदौर के चंदन नगर इलाके में सोमवार रात वर्ग विशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने महिलाओं को धमकाया भी। बदमाशों ने कहा- काफिरो तुम्हारा मंदिर यहां से ले जाओ वरना सबकी हत्या कर देंगे।  घटना सोमवार रात की है। इसके विरोध में महिलाएं और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता चंदन नगर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी संगठन ने बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सूचना के बाद ACP बीपीएस परिहार सहित अन्य थानों का बल पहुंचा। मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद महिलाएं और कार्यकर्ता वहां से रवाना हुए।

- Install Android App -

आज सुबह  सुबह चंदन नगर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। यहां पुलिस के पहरे में मंदिर निर्माण किया जा रहा है। दरअसल, चंदन नगर के बांक इलाके में करीब 50 साल पुराने शीतला माता मंदिर की मरम्मत और साज-सज्जा की तैयारी चल रही थी। इस दौरान वहां वर्ग विशेष के कुछ युवक पहुंचे ओर उन्होंने तैयारियां रोक दीं। वे महिलाओं से विवाद करने लगे। कहा कि तुम काफिर हो, यहां से तुम्हारा मंदिर ले जाओ और सिरपुर तालाब पर बनाओ। ये बात महिलाओं ने अपने पति और बच्चों को बताई । बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि हमें वहीं के युवाओं और महिलाओं से इसकी सूचना मिली। तब हम जिला मंत्री अविनाश कौशल और अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर महिलाओं के पास पहुंचे। तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि मंदिर जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। इसकी मरम्मत व साज-सज्जा की जा रही है। इसी बीच वहां 15-20 गुंडे पहुंचे और मंदिर में तोड़फोड़ कर लोगों के साथ मारपीट की।

शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पहले मंदिर में मीट फेंक जाते थे | और शहर की फिजा खराब करने का प्रयास करते थे। इसकी पूर्व में शिकायतें की जा चुकी हैं। आज इन लोगों ने मारपीट कर मंदिर में तोड़फोड़ की है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ रासुका और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वाले गुंडों पर एफ.आई.आर करें।