हरदा | लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा आधार से संबंधित सुविधाओं का लाभ विभिन्न माध्यमों से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। प्रबन्धक संचालक मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेव्हलपमंट कार्पोरेशन लिमिटेड श्री अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि प्रायः देखा जा रहा है कि नागरिक आधार से मोबाईल नम्बर अपडेशन एवं पता परिवर्तन के लिये अत्यधिक संख्या में आधार सेवा केन्द्रों पर पहुँच रहे है, जबकि आधार में नाम, जन्म तिथि, मोबाईल नम्बर एवं पता अपडेशन आसानी से किया जा सकता है। उन्होने बताया कि नागरिक अपने पते में संशोधन के लिये यूआईडीएआई के माय आधार पोर्टल पर लॉगिन कर स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
जिला लोक सेवा प्रबन्धक श्री नितिन वर्मा ने बताया कि यदि यह किसी कियोस्क सेवा केन्द्रे पर जाकर करवाते है, तो पते में परिवर्तन हेतु संशोधन सशुल्क होगा, जिसका शुक्ल कियोस्क संचालक को देना होगा। यूआईडीएआई के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन डाक्यूमेंट अपडेशन की सुविधा 30 जून तक निःशुल्क उपलब्ध है, जिसे माय आधार के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होने बताया कि आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर परिवर्तन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मोबाईल टेबलेटस के माध्यम से किया जा सकता है, जो कि 1 से 2 दिवस में अपडेट हो जाता है। दस्तावेजों का अपडेशन जिलों में संचालित आधार केन्द्रों पर जाकर किया जा सकता है, जिसका शुल्क 50 रूपये देना रहेगा।
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ; आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश...
हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप...
हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन
स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण
छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
