jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पति को जमकर पिलाई शराब, फिर महिला को अगवा कर जंगल में 3 रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप

तीसरा युवक पीड़िता का अपहरण कर जंगल ले गया

तखतपुर। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जहां रिश्तेदारों ने पीड़िता के घर में मुर्गा-दारु की पार्टी की। इस दौरान पीड़िता के पति को आरोपियों ने पहले खूब शराब पिलाई। उसके बाद 2 आरोपी पीड़िता के पति को गांव की बस्ती में बछड़े खरीदने का झांसा देकर बछड़े की तलाश में निकल पड़े। जिसके बाद तीसरा युवक पीड़िता का अपहरण कर जंगल ले गया। वहीं पीड़िता का पति नशे में धुत होने के कारण बेहोश हो गया। उसके बाद उसके 2 और सहयोगी आए और तीनों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। घटना से पीड़िता बुरी तरह घायल हुई और बेहोश हो गई थी।

वहीं घटना के बाद पीड़िता ने 3 रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।