jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

harda news : एसडीएम ने मृत महिला के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया

मकड़ाई समाचार हरदा। मंगलवार देर शाम को जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टेमलाबाड़ी के पास गणगौर से पाती खेलकर लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में जयश्री पति जितेंद्र राजपूत उम्र 35 साल निवासी टेमलाबॉडी की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई थी। वहीं, करीब 28 महिलाओं को चोटें आई है जिसमें गम्भीर रूप से घायल 12 महिलाओं को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था।

- Install Android App -

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों के हाल जाने। वही डॉक्टर्स को मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए थे। मृत महिला के परिजनों को शासन से मिलने वाली सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए थे। जिसके बाद देर रात खिरकिया एसडीएम एमके बमहना ने मृत महिला के परिजनों को देर रात 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मृत महिला की पांच बेटियां है जिनमें से एक बेटी भी हादसे में घायल हुई है।