jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

पत्नी को पीटने से रोकना पिता को पड़ा महंगा, बेटे ने चाकू घोंपकर ले ली जान

मामूली विवाद पर शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना गोरखपुर थाना के पीपल मोहल्ले की है। यहां मामूली विवाद पर शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

दरअसल, गोरखपुर थाना अंतर्गत पीपल मोहल्ले में मंगलवार की देर रात शराब के नशे धुत अमन ठाकुर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आवाज सुनकर तब पिता बीच बचाव करने आया तो आवेश में आकर आरोपी ने पिता के पेट में ही चाकू घोंप दिया। घटना में कल्लन के पेट से खून निकलने लगा। परिजन उसको लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमन अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था, बीच-बचाव करने पर उसने अपने पिता पर ही चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत गई। मृतक के भतीजे लाखन ठाकुर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की गरफ्तारी कर ली गई। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।