jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

महिला के साथ कांस्टेबल का अश्लील Video वायरल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, SP ने किया निलंबित

महिला के फेसबुक अकाउंट पर ही एक पोस्ट आई, इसमें लिखा कि सिपाही के कारण पीड़िता आत्महत्या करने जा रही

Viral Video : एक कांस्टेबल का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

- Install Android App -

वायरल वीडियो औरैया जिले के दिबियापुर थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल प्रमोद का बताया जा रहा है। विभाग के शर्मसार होने पर सीओ ने थाने पहुंचकर मामले की जांच की। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही प्रमोद को निलंबित कर दिया है। साथ ही सर्विलांस की मदद से अपलोड वीडियो को डिलीट कराने के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से मंगलवार की सुबह एक वीडियो अपलोड हुआ। इसमें दिबियापुर थाने के सिपाही प्रमोद के साथ महिला का अश्लील वीडियो था। इसके बाद महिला के फेसबुक अकाउंट पर ही एक पोस्ट आई। इसमें लिखा कि सिपाही के कारण पीड़िता आत्महत्या करने जा रही है। इसके साथ ही महिला के साथ सिपाही का एक अन्य वीडियो भी डाला गया।

पुलिस विभाग को भनक लगी तो, विभाग में भी हड़कंप मच गया। सीओ प्रदीप कुमार ने दिबियापुर थाने पहुंचकर महिला, थाने के सिपाही प्रमोद से पूछताछ की। कई घंटे की पड़ताल के बाद सीओ ने मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी है। एसपी चारु निगम ने बताया कि मामले की जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।