jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल कूच से पहले प्रशासन ने किसानों को रोका: बरलाई में वॉटर कैनन का इस्तेमाल, 10 हिरासत में ( Makd... Bhopal news: प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज राजधानी भोपाल में आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन, ... कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 1109 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापेमारी आज का मौसम: जानिए आज मध्यप्रदेश के कितने जिलों में होगी बारिश, किन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हरदा: भाजयुमो और एनएसयूआई को मिले नए जिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र पाल और सिद्धार्थ पटेल पर संगठन ने जताया... हरदा कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो महिलाओ पर केस दर्ज खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प...

सूडान मामले में पीएम मोदी करेंगे हाई लेवल मीटिंग, फंसे हैं 4000 भारतीय

Sudan Conflict : गृहयुद्ध की आग में झुलस सरे सूडान में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। यहां करीब 4000 भारतीय फंसे हैं, जिनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार प्रयास कर रही हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन मोड में हैं। ताजा खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। साथ ही भारतीयों को सुरक्षित एयरलिफ्ट करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

लड़ाई के बीच लूटपाट की घटनाएं भी बढ़ी

- Install Android App -

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष विराम दूसरी बार विफल हो गया है। इसके चलते देश के कई इलाकों में फिर से भीषण लड़ाई छिड़ गई है। राजधानी खारतूम में दोनों पक्षों के बीच जबर्दस्त गोलीबारी चल रही है। लड़ाई से बचने के लिए हजारों लोग दारफुर क्षेत्र से पलायन कर चाड पहुंच गए हैं। इसके अलावा खारतूम से भी हजारों लोगों के पलायन की खबर है।
सेना और अर्धसैनिक बल-रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच सबसे भीषण लड़ाई खारतूम और दारफुर इलाके में चल रही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 10 हजार से 20 हजार लोग सूडान से पलायन कर चुके हैं और उन्होंने पड़ोसी देश चाड के गांवों में शरण ले रखी है। अल-ओबिड शहर के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच लड़ाई के साथ-साथ बड़े पैमाने पर लूटपाट की घटनाएं भी हो रही हैं। खारतूम निवासी अब्दुल मलिक ने बताया कि खाने का कोई सामान उपलब्ध नहीं है। सुपरमार्केट खाली पड़े हैं। माहौल सही नहीं है।