jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

30 हजार घूस लेते सब इंजीनियर गिरफ्तार: इस काम के बदले मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

मकड़ाई समाचार छतरपुर। मध्य प्रदेश में एक और रिश्वतखोर अधिकारी ट्रैप हुआ है। छतरपुर नगर पालिका में लोकायुक्त ने छापा मारकर सब इंजीनियर को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। दरअसल, फरियादी उमेश कुमार चौरसिया सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी, उसने बताया था कि भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति देने के एवज में नगर पालिका के सब इंजीनियर बाबूराम चौरसिया 30 हजार रुपए मांग रहे हैं। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया और सही पाए जाने पर फरियादी के केमिकल लगे नोट देकर भेजा।

- Install Android App -

आज जैसे ही रिश्वतखोर सब इंजीनियर फरियादी से रुपए ले रहा था, तभी लोकायुक्त की टीम वहां आ धमकी और सब इंजीनियर को रंगे हाथ दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिषद में हड़कंप मच गया। फिलहाल टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।