jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

16 साल की नाबालिग लड़की का दो युवको ने अपहरण दुष्कर्म कर फरार हो गए

राजस्थानं । धौलपुर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर  गैंगरेप  करने का मामला आया है। जिसमें दो युवको ने दुष्कर्म कर पीड़िता को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम चंबल के बीहड़ों में दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान भी कर ली है । पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है|

- Install Android App -

धौलपुर महिला थानाप्रभारी मंजू फौजदार ने बताया कि वारदात धौलपुर शहर कोतवाली इलाके में 24 अप्रेल की रात को हुई। इस संबंध में दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि 24 अप्रेल की रात को उसकी 16 साल की बेटी घर के पीछे शौच के लिए गई थी। वहां से बाइक सवार दो युवक उसकी बेटी का अपहरण कर उसे चंबल के बीहड़ों में ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने कट्टे की नोक पर उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग को जंगलों में ही छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता की मां की ओर से दी गई रिपोर्ट पर महिला थाने में गैंगरेप के साथ ही पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है. गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा लिया गया है. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान भी कर ली है. दूसरे आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हुई है|