jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

कांग्रेस की मानसिकता, संस्‍कृति और विचारधारा ही जहरीली है-गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने खरगे के बयान पर कहा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे निकट आते जा रहे है वैसे ही नेताओ ने अपनी तरफ जनता को खींचनेे के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। इस चक्कर में व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करने में भी बाज नही आ रहे है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीले सांप की तरह बताए जाने से उठा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

- Install Android App -

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री पर इसी प्रकार की टिप्पणी की जाती रही है जिससे कांग्रेस की छवि को ही नुकसान  है। खरगे के इस बयान के बाद भाजपा के नेता उनके खिलाफ हो गए है |अब खरगे लाख सफाई दे मगर कमान से निकला तीन जुंबान से निकले बयान वापिस नही होते है।
मध्यप्रदेश गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने खरगे के बयान पर कहा कि वास्‍तव में कांग्रेस की मानसिकता, संस्‍कृति और विचारधारा ही जहरीली है। उन्‍होंने खरगे के बयान पर कहा कि मैं हैरान हूं कि ये अपनी बातों में इतना ज़हर कहां से लाते हैं।इसके लिए क्या वो 10 जनपथ पर रिचार्ज कराने जाते हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि दरअसल कांग्रेस की मानसिकता जहरीली है और इनकी संस्कृति भी जहरीली है। बोलने को लेकर ही राहुल गांधी को सजा हुई, बोलने को लेकर ही दिग्विजय सिंह पर आरोप तय हुए। ये जनाधारविहीन लोग हैं और चर्चाओं में रहने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं। मोदीजी ने भारत के मान को विश्व में बढ़ाया है। आज पूरा भारत और विश्व मोदीजी के नाम पर गौरवान्वित होता है।