jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

गैस सिलेंडर आज से हुआ सस्ता, 171.50 रुपए की कटौती

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली । गैस सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की। तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में 171.50 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1856.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1960.50 रुपए, मुंबई में 1808.50 रुपए और चेन्नई में 2021.50 रुपए नया रेट है। नए रेट तेल कम्पनियों ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं।
घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

- Install Android App -

14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कई महीनों से गैस सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। मार्च 2023 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपए प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। उपभोक्ता हैरान रह गए थे। नई कीमतें सोमवार 1 मई से प्रभावी हैं।