jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

हरदा :  रेलवे मालगोदाम में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

हरदा : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री पी सी गुप्ता तथा जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री प्रदीप राठौर के मार्गदर्शन में सोमवार को रेलवे मालगोदाम हरदा में नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये विधिक सेवाएं योजना तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने उपस्थित श्रमिकों को बताया कि मजदूर का मतलब हमेशा गरीब से नहीं होता हैं, मजदूर वह ईकाई हैं, जो हर सफलता का अभिन्न अंग हैं, फिर चाहे वो ईंट गारे में सना इन्सान हो या ऑफिस की फाइल्स के बोझ तले दबा एक कर्मचारी। इन्ही सब मजदूर, श्रमिक को सम्मान देने के लिए मजदूर दिवस मनाया जाता है.
शिविर में निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता योजना, नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये विधिक सेवाएं योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्रमिकों से अपील की गई कि वे अपनी क़ानूनी समस्याओं के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा से संपर्क कर सकते है।

- Install Android App -