jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

मौसम अलर्ट – मप्र में बारिश का दौर जारी रहने वाला है…इन जिलों में हो सकती है बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र.|  प्रदेश में अभी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है,हालांकि ट्रफ लाइन और चक्रवात का असर नहीं है, ऐसे में 8 मई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहने वाला है ।इस दौरान 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वही 15-20 मई तक प्रदेश में हीट वेव और तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम ही है। 6 मई को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने जा रहा है जो समुद्री तूफान मोचा में परिवर्तित होने की संभावना है, इससे 7 मई तक बादल-वर्षा के आसार रहेंगे इसके बाद आसमान साफ होने लगेगा। मौसम विभाग की मानें तो 8 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है और बादल भी छाए रहेंगे, वही 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

भोपाल में 6 मई तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार है।

7 और 8 मई तो मौसम साफ रहेगा। हल्के बादल छाएंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

इंदौर में आज दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

- Install Android App -

जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में 7 मई तक बादल -वर्षा  देखने को मिलेगा। 

15 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी पड़ने के आसार नहीं है, मौसम विभाग की मानें तो 8 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है और बादल भी छाए रहेंगे, वही 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में 6 मई तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार है। 7 और 8 मई तो मौसम साफ रहेगा। हल्के बादल छाएंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

.इन जिलों में हो सकती है बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के साथ खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास और आगर में बारिश हो सकती है।  वही जबलपुर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के साथ पन्ना, रीवा, सतना, अनूपपुर, छतरपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास और आगर जिले में 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।