MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फुहारें
कम दबाव के कारण बदला मौसम का मिजाज
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । क्षेत्र और अन्य मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इन 22 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी और मध्य एमपी में तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। कुछ जगहों पर 1-2 घंटे के लिए भारी बारिश भी हो सकती है।
भोपाल-इंदौर का कैसा रहेगा मौसम
राजधानी भोपाल और इंदौर में रविवार को बादल छाए रहेंगे। दोनों शहरों में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभाग में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।
किसानों को मिलेगी राहत
लगातार हो रही बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी जिससे खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

