jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

हरदा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह के लिये तिथियां निर्धारित

हरदा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत जिले में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह के लिये तिथियां निर्धारित की गई है। जारी कार्यक्रम अनुसार नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा 15 मई को कृषि उपज मण्डी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जनपद पंचायत टिमरनी द्वारा 18 मई को ग्राम गोंदागांवकला के तालाब मैदान, 21 मई को ग्राम बिच्छापुर के मिडिल स्कूल ग्राउण्ड, 24 मई को ग्राम चारखेड़ा तथा 25 मई को ग्राम टेमरूबहार के मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका परिषद सिराली द्वारा 28 मई को कृषि उपज मण्डी प्रांगण सिराली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह सम्पन्न कराने वाली प्रत्येक पात्र कन्या, कल्याणी अथवा परित्यक्ता को 55 हजार रूपये प्रति कन्या के मान से स्वीकृत किये जायेंगे। स्वीकृत राशि में से 49 हजार रूपये की राशि का अकाउन्ट पेयी चौक वधू को दिया जाएगा तथा शेष 6 हजार रूपये की राशि सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजनकर्ता निकाय को देय होगी। श्री सिसोनिया ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा जनपद पंचायतों के कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कन्या विवाह एवं निकाह के लिये ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन जमा करने, जानकारी देने तथा हितग्राही सम्पर्क स्थान के लिये कर्मचारी अधिकारी व शाखा प्रभारी को अधिकृत किया जाए।