jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

हरदा : कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सुश्री पुष्पा झारिया सम्मानित

हरदा : जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की प्रक्षेत्र प्रभारी सुश्री पुष्पा झारिया को प्रजनक बीज उत्पादन कार्यक्रम 2022-23 के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विगत 5 वर्षों के बीज उत्पादन कार्यक्रम की समीक्षा के उपरांत यह अवार्ड उन्हे दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा के समस्त वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सुश्री झारिया द्वारा निरंतर जिले एवं प्रदेश के किसानों के लिए प्रजनक बीज उत्पादन कर शासन की मंशानुसार कृषको की आय को दुगना करने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया है। उनके द्वारा निरंतर नवीन एवं उच्च उत्पादक किस्मों के चने एवं सोयाबीन बीज उत्पादन का कार्य किया जा रहा है।