jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

भ्रष्ट आचरण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा-मुख्यमंत्री चौहान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | भ्रष्ट आचरण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, उन पर तेजी से कार्रवाई करें। जिन मामलों में जांच पूरी हो चुकी है, उनमें दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अभियोजन के मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टालरेंस की नीति है और इसके पालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिन के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति लंबित हैं, उनका तत्परता के साथ निराकरण किया जाए। 15 जून के बाद विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी के लिए फिर बैठक करेंगे।

- Install Android App -

इसमें सर्वाधिक स्वीकृति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 23, राजस्व ने 12, नगरीय विकास एवं आवास ने नौ, स्वास्थ्य ने आठ, गृह और कृषि विभाग ने छह-छह और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने चार प्रकरणों में दी गई है। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।