jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

अच्छी खबरः महाराष्ट्र में 24 घंटे में किसी कोरोनामरीज की मौत नहीं,मामलों में तेजी से गिरावट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महाराष्ट्र | कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को कोविड-19 के 75 नये मामले सामने आये। राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या वर्तमान में 864 है। जबकि 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में अब तक महामारी की चपेट में आने से 1,48,542 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को एक दिन में कोरोना के 111 नए मामले सामने आये थे। मुंबई में सबसे अधिक 46 नये कोरोना के मरीज मिले, जबकि अकोला में आठ, पुणे में सात, कोल्हापुर में छह, नागपुर में पांच, नासिक, औरंगाबाद और लातूर में एक-एक नये मामले सामने आये। वहीँ, मुंबई महानगर में महामारी की शुरूआत के बाद से कुल 19,769 संक्रमितों की मौत हुई है।