jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

चुनावी रंजिश के चलते, युवक को मारी गोली

चुनावी रंजिश के चलते, युवक को मारी गोली

- Install Android App -

मध्यप्रदेश | दमोह में देहात थाना क्षेत्र के मुस्की बाबा इलाके में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। वह घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी फरार है। दमोह के देहात थाना क्षेत्र के मुस्की बाबा इलाके में गुरुवार शाम चुनावी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को उसके परिचित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। खबर मिलने के बाद सागर नाका चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दमोह के असाटी वार्ड-1 निवासी घायल शैलेंद्र अवस्थी पिता राजकुमार, उम्र 28 वर्ष, ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान उसका आरोपियों से विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपसी तनाव चल रहा था। गुरुवार को जब वह मुश्की बाबा क्षेत्र से निकल रहा था, तब आरोपी बृजेश और राघवेंद्र ने उसे रोका और गोली चला दी। गोली उसके पीठ में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा का कहना है कि गोलीकांड की सूचना के बाद वह सीधे अस्पताल पहुंची। घायल के बयान दर्ज किए। संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घायल ने जो आरोपी बताए हैं वह फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही………….