jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

हरदा : 23 जून तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करेंगे

 

- Install Android App -

हरदा : प्रदेश में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की प्रारंभिक गतिविधियाँ 25 मई से शुरू हो चुकीं है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह ने बताया कि प्रदेश में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधि 4 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेंगी। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, वोटर आईडी कार्ड में संशोधन के लिए शनिवार एवं रविवार को विशेष शिविर भी लगाएं जाएंगे। उन्होने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्री-रिवीजन गतिविधि के दौरान 23 जून तक बीएलओ अपने मतदान केंद्र अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया जाएगा। प्रदेश में 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। आगामी 2 से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, मृत मतदाता और दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सभी बीएलओ को निर्देश दिये गये है कि 10 जून तक मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के लिये प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।