jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

हरदा : खुशियों की दास्तां ‘‘जल जीवन मिशन’’ की मदद से भागवती बाई को घर बैठे मिल रहा भरपूर पानी हरदा : खुशियों की दास्तां ‘‘जल जीवन मिशन’’ की मदद से भागवती बाई को घर बैठे मिल रहा भरपूर पानी


हरदा :
जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में नल से जल कनेक्शन दिया जा रहा है। गत दिनों कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ग्राम खेड़ीनीमा में जल जीवन मिशन के कार्यो का शुभारम्भ करने गये तो ग्राम भ्रमण के दौरान भागवती बाई के घर में लगे नल कनेक्शन को देखने गये और नल चलाकर देखा। भागवतीबाई ने बताया कि वह 75 वर्ष की हो गई है। पहले तो वह इधर-उधर से पानी भरकर ले आती थी, अब बुढ़ापे में मेहनत नहीं होती है। ऐसे में पानी भरना बहुत ही कठिन हो गया था। अब घर में ही नल कनेक्शन लग गया तो बुढ़ापे की एक परेशानी कम हुई। इसके लिये भागवती बाई प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बार-बार धन्यवाद देती है।