jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

हरदा ; रेलवां, जटपुरामाल व नौसर, में ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ 2 जून को होंगे


हरदा ;
जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 2 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम रेलवां के ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें धनगांव, रेलवां, बैड़ी, कायागांव, नीलगढ़माल, झालवां, कोलवा, देवतलाब व अतरसमा मतदान केन्द्रों के मतदाता शामिल होंगे। इसी तरह ग्राम जटपुरामाल के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें डेडगांवमाल, शोभापुर, चारूवा, हरिपुरामाल, सारसूद, जटपुरामाल, सोनपुरा, रूनझुन व छुरीखाल के मतदाता शामिल होंगे। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नौसर के प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें नौसर, अहलवाड़ा, पोखरनी, चौकड़ी, सन्यासा, गोंदागांवकला व रूंदलाय के मतदाता शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।