jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है,कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है- राहुल गांधी

”Muslim League is a completely secular party, there is nothing non-secular about the Muslim League…”:Rahul Gandhi 

- Install Android App -

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं और वहां से उनके एक के बाद एक बयान जारी हो रहे हैं। ताजा बयान मुस्लिम लीग पर है। राहुल ने वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछे जाने पर कहा, मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्म निरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है।राहुल गांधी से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग  के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल पूछा गया था। राहुल ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने यह सवाल पूछा है, उसने मुस्लिम लीग को पढ़ा ही नहीं है।

 भाजपा का पलटवार

भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को इतिहास ठीक से पढ़ लेना चाहिए। मुस्लिम लीग का सीधा संबंध जिन्ना से है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा, जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार पार्टी है, राहुल गांधी के अनुसार एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टी है। राहुल गांधी को भले ही इतिहास की कम समझ हो, लेकिन विदेश में जाकर कपटी और कुटिल बातें करना ठीक नहीं।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव पर राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्ष पूरी तरह एकजुट है और अगले आम चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे।  कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती जा रही है। मुझे लगता है परिणाम लोगों को आश्चर्यचकित करेगा।’