jhankar
ब्रेकिंग
‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंजेगी नार्मदीय समाज की शताब्दी गाथा गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज

हरदा ; गुल्लास के उचित मूल्य दुकान संचालक के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज

हरदा ; गत दिवस कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री प्रशांत सिंह कुशवाह एवम श्री गीतराज गेडाम द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान गुल्लास की जांच की गई थी जिसमें मौके पर भौतिक रूप से कुल गेंहू 57.20 क्विंटल, चावल 41.10 क्विंटल, मूंग 1.65 क्विंटल एवम शक्कर 2 किलो स्टॉक में कम पाई गई। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 2,79,260 रुपए है। इसके अलावा जांच के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा भी पात्रता अनुसार कम राशन वितरण की शिकायत मौके पर की गई थी। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर गुरूवार को विक्रेता अर्जुन सिंह राजपूत के विरुद्ध थाना टिमरनी मे एफ.आई.आर दर्ज करवा दी गई।